फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight broke out between two groups of students belonging to in Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट भिड़े, एक-दूसरे पर ताने तमंचे; पुलिस कर रही जांच

Thu, 04 Jan 2024 10:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 10:07 AM IST
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट भिड़ गए। एक-दूसरे पर तमंचे तान दिए। मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
fight broke out between two groups of students belonging to in Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को समाजवादी छात्रसभा, एनएसयूआई और विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। दो पक्षों ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। तमंचे से फायरिंग के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि जारौली, शमसाबाद निवासी मानवेंद्र सिंह और बाग फरजाना निवासी कर्मवीर बघेल ने तहरीर दी है। सपा छात्रसभा के मानवेंद्र पूर्व छात्र हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क स्थित कैंपस में निजी कार्य से आए थे। 
विज्ञापन


इसी समय विद्यार्थी परिषद के कर्मवीर बघेल 15-20 साथियों के साथ आए और गाली देने लगे। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर उनके मित्र एनएसयूआई के अंकुश गौतम ने बीच बचाव किया। आरोपी गुट के नीतेश इंदौलिया, कौशिक गौतम व कान्हा मुद्गल ने तमंचे से फायर किया, जो मिस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कर्मवीर बघेल ने पुलिस को बताया कि वह विश्वविद्यालय के आईएसएस संस्थान के एमए द्वितीय वर्ष का छात्र है। कैंपस में उन्हें समाजवादी छात्र सभा के मानवेंद्र प्रताप, एनएसयूआई के अंकुश गौतम, हरीश चौधरी आदि बाहरी लोगों ने रोक लिया। जाति सूचक शब्द बोले। मारपीट भी की। विश्वविद्यालय आने पर जान से मारने की धमकी दी। तमंचा भी तान दिया। इससे वो दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed