फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight between commission agent and driver in market

Agra News: मंडी में आढ़तिया और चालक में मारपीट

Thu, 03 Jul 2025 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fight between commission agent and driver in market
कासगंज के मंडी परिसर में हुए विवाद के दौरान मौजूद लोग।
कासगंज। बुधवार की शाम गल्ला मंडी में गल्ला आढ़ती और ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। इस विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ कारोबारी की दुकान के शीशे ताेड़ दिए वहीं मंडी गेट पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। पैर में कांच लगने से चालक घायल हो गया।मंडी में इस समय मक्का की काफी आमद हो रही है जिससे मंडी में भीड़ रहती है। गल्ला आढ़ती की मक्का का ढेर मंडी में पड़ा हुआ था। उस पर तिरपाल था। इसी बीच एक ट्रक चालक मंडी में अपना ट्रक बैक कर रहा था और उसने ट्रक मक्के के ढेर पर चढ़ा दिया। जिससे तिरपाल फट गया। तिरपाल फटने पर गल्ला कारोबारी अनूप कुमार ने आपत्ति की तो ट्रक चालक रूपेंद्र निवासी चाड़ी सहावर भी आक्रामक हो गया और विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें मारपीट हो गई। इस दौरान ट्रक चालक ने कारोबारी की दुकान के गेट के शीशे तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed