फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight at engagement ceremony Hotel staff rushed and beat relatives groom's brother injured

सगाई समारोह में झगड़ा: होटल स्टाफ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटे रिश्तेदार, दूल्हे का भाई हुआ घायल

Tue, 30 Apr 2024 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 09:06 AM IST
सार

सगाई समारोह के दौरान दूल्हा पक्ष की होटल स्टाफ से व्यवस्थाओं को लेकर विवाद हुआ। ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। 
 

विज्ञापन
Fight at engagement ceremony Hotel staff rushed and beat relatives groom's brother injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एक निजी होटल में सगाई समारोह के दौरान होटल स्टाफ और लड़का पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दूल्हे का भाई घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


आगरा के एक व्यक्ति ने बेटे की शादी तीन दिन पूर्व मथुरा में एक रिश्तेदारी में तय की थी। सोमवार रात को बिरला मंदिर के पास निजी होटल में सगाई समारोह चल रहा था। पीड़ित ने बताया, होटल की व्यवस्था पूरी तरह खराब थी। कार्यक्रम के लिए नीचे का हाल बुक किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक लाइट गिर गई। इसके बाद होटल कर्मियों ने दूसरे हाल में शिफ्ट कराया था। यहां पर खाने की व्यवस्था अच्छी नहीं थी। इसे लेकर होटल स्टाफ से कहा गया।


इससे नाराज होकर स्टाफ ने महिलाओं को हाल में बंद करके बिजली गुल कर दी। फिर मारपीट की। इसमें उनके बड़े बेटे आकाश के चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पर मालिक भी होटल पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की वार्ता कराकर समझौता करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed