{"_id":"61c35c7a2f00f05ed01bd369","slug":"fiercely-kicked-and-punched-two-student-groups-mainpuri-news-agr518666339","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्र गुटों में जमकर चले लात घूंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्र गुटों में जमकर चले लात घूंसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार की शाम छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। छात्रा की शिकायत पर आए युवकों और छेड़छाड़ करने वाले छात्र के साथियों के बीच मारपीट हो गई। राहगीरों के एकत्र होने पर झगड़ा कर रहे लोग भाग गए।
शहर की एक कॉलोनी निवासी छात्रा आवास विकास कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर में मंगलवार की शाम कोचिंग गई थी। वहां साथी छात्र ने उसके साथ छेड़खानी कर दी, विरोध करने पर देख लेने की धमकी दी। कॉलोनी के बाहर आने के बाद छात्रा ने अपने कुछ दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
कुछ ही देर में सात आठ युवक यहां आ गए। युवकों ने छेड़खानी करने वाले छात्र की बाइक रोक कर पीटना शुरू कर दिया। छात्र को पिटता देख उसके साथी आ गए, जिसके बाद दोनों गुट के बीच जमकर लात घूंसे चले। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों को जुटता देख झगड़ा कर रहे लोग वहां से भाग गए। इस मामले में किसी पक्ष से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।