फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fierce protest by lawyers, Collectorate turned into a cantonment

Agra News: वकीलों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील

Thu, 21 Aug 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 21 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fierce protest by lawyers, Collectorate turned into a cantonment
मैनपुरी। आरओ कोर्ट (राजस्व अधिकारी कोर्ट) में नए मुकदमों की सुनवाई बहाल करने की मांग के लिए वकीलों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को उग्र तेवर में बदल गया। डीएम कार्यालय के बाहर घेराव होने से यहां आने वाले पीड़ितों और कार्यालय में काम कर रहे अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को फोर्स बुलानी पड़ी। कलेक्ट्रेट में दोपहर 1 बजे करीब छावनी में बदल गई। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मोर्चा संभाला। वकीलों से वार्ता करते हुए कहा कि किसी भी फरियादी और प्रशासनिक कार्यालय में कार्यरत कर्मी, अधिकारियों को परेशान न हो, इसके लिए वकील अपना प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से तिकोनिया पार्क में करें। कुछ देर हुई गहमागहमी के बाद वकील भी इस बात पर राजी हो गए और मौके से चले गए। जाते समय वकीलों ने अपनी हड़ताल जारी रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर अभिषेक कुमार को सौंपा। कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष सवेंद्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता 8 जुलाई से लगातार हड़ताल कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि आरओ कोर्ट को दोबारा बहाल किया जाना चाहिए। वकीलों ने पहले बार सभागार में एक बैठक की, जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पैदल मार्च निकाला था। इसमें टैक्स बार एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed