{"_id":"6427e957b99bfe69c80f3d37","slug":"fierce-fire-in-shoe-factory-four-people-trapped-were-evacuated-in-agra-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Fire News: सोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, तेज धमाकों से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Fire News: सोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, तेज धमाकों से फैली दहशत
Sat, 01 Apr 2023 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:50 PM IST
सार
Fire in Agra Shoe Factory: फैक्टरी में फंसे चार लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गईं। छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
जूता फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मंटोला के घनी आबादी वाले इलाके टीला नंदराम में शनिवार दोपहर को जुगनू की सोल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। केमिकल से भरे ड्रम फटने से तेज धमाके हुए। इससे लोग दहशत में आ गए। फैक्टरी की दीवार से सटे मुंडा पाड़ा में 10 मकानों को खाली कराया गया। 8 दमकलों ने तकरीबन 6 घंटे में आग पर काबू पाया। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। दो कार और तीन साइकिल जल गईं। चार मकानों में दरार आ गईं।
मंटोला निवासी अनवर की टीला नंदराम में फैक्टरी है। इसे अशोक नगर निवासी जुगनू किराये पर चलाते हैं। फैक्टरी में सोल पर रंग किया जाता है। इसके लिए बाहर से केमिकल आता है। बताया गया है कि शुक्रवार रात को भी माल आया था। इसमें केमिकल के ड्रम भी थे। शनिवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे छह मजदूर काम कर रहे थे। तभी आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास किए। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। आग फैल गई। लपटें उठने लगीं। यह देखकर बस्ती के लोग आ गए। कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। फैक्टरी में दो कार और साइकिल रखी हुई थीं। एक मजदूर ने अपनी साइकिल निकालने की कोशिश की, लेकिन वो झुलस गया। बाद में लोग उसे बाहर निकालकर ले गए। अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
- 12:40 बजे : लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
- 12:45 बजे : फैक्टरी से मजदूर भाग निकले।
- 12:55 बजे : साइकिल निकालने में फंसे मजदूर को बाहर निकाला गया।
- 01:00 बजे : दो दमकल पहुंच जाती हैं। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
- 1: 15 बजे : मुंडा पाड़ा के घरों को खाली कराया गया।
- 2:00 बजे : पुलिस ने सदर भट्ठी मार्ग पर वाहनों का अवागमन रोका।
- 4:00 बजे : आग को कंट्रोल में कर लिया गया।
- शाम 7 बजे : आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

घरों से निकालकर ले गए गैस सिलिंडर
आग लगने पर टीला नंदराम और मुंडा पाड़ा से लोग घरों से बाहर आ गए। सोल फैक्टरी के बराबर में नीटू और टीटू की जूता कारखाना है। पहली मंजिल पर घर बना है। वहीं फैक्टरी के पिछले दीवार से सटा मुंडा पाड़ा मोहल्ला है। आग लगने पर केमिकल के ड्रम फटने से धमाके होने लगे। इससे लोग दहशत में आ गए। लोगों ने बताया कि आग फैलने की आशंका पर घरों से सामान भी निकाला। गैस सिलिंडर भी दूर ले गए। दीवारों पर भी पानी डाला। दस मकानों को खाली कराया गया। तकरीबन 4 मकानों की दीवारों में दरार भी आ गईं।
विज्ञापन
दीवार तोड़कर बुझाई आग
आग गली के अंदर फैक्टरी में लगी हुई थी। यहां पर दमकल नहीं पहुंच सकती थी। इस पर पाइप लगाया। एक दमकल से दूसरी दमकल का पाइप लगाकर पानी की सप्लाई की गई। छीपीटोला से पानी भरकर लाया जा रहा था। फैक्टरी में शटर लगा हुआ था। उसे लपटें बाहर आ रही थीं। आग पर पानी डालने के लिए बगल के प्लाट से फैक्टरी की दीवारों को कर्मियों ने हथौड़े से तोड़ा गया। इसके बाद पानी डाला। दीवार टूटने पर लपटें निकलने लगीं। बाद में शटर भी खोल दिया गया। तीन घंटे में लपटें बुझा ली गई थीं। मगर, धुआं निकल रहा था। शाम सात बजे धुआं पूरी तरह से निकलना बंद हुआ।शार्ट सर्किट से आग की आशंका
एफएसएसओ सागर गुप्ता के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि फैक्टरी में मजदूर केमिकल मिक्स कर रहे थे। मशीन में डालते समय शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।टाइम लाइन :
- दोपहर 12: 30 बजे : फैक्टरी में केमिकल में आग लगी।- 12:40 बजे : लोगों ने पुलिस को सूचना दी।