{"_id":"6399531ace7dc82a245f95b3","slug":"fierce-fire-broke-out-in-plastic-godown-near-dense-colony-at-midnight-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आधी रात को घनी बस्ती के पास प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आधी रात को घनी बस्ती के पास प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
Wed, 14 Dec 2022 10:08 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:08 AM IST
सार
जिस गोदाम में आग लगी थी, उसके आसपास घनी बस्ती है। आग की लपटें देख लोगों में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खां स्थित रद्दी और प्लास्टिक के गोदाम में मंगलवार रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। गोदाम के पास घनी बस्ती है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि समय पर दमकल पहुंच गई और आग को फैलने नहीं दिया गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि जलता हुआ पटाखा गोदाम में रद्दी पर गिरने से आग लगी। कुछ देर में लपटें उठने लगीं। आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। आसपास घनी बस्ती और अन्य गोदाम भी हैं। आग के फैलने की आशंका थी। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची। तकरीबन एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में गोदाम में रखा सारा माल जल गया है।
विज्ञापन