फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fierce fighting with sticks in children's dispute eight injured

Firozabad: बच्चों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, आठ घायल

Fri, 16 Dec 2022 03:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 03:41 PM IST
सार

बच्चों में हुए विवाद के बाद गांव धनपुरा दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों ओर के लोगों ने लामबंद होते हुए एक दूसरे पर हमला कर दिया। गांव में हुए इस झगड़े से अफरा-तफरी मच गई।  

विज्ञापन
Fierce fighting with sticks in children's dispute eight injured
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा कर दोनों तरफ से पांच लोगों को शांति भंग में निरुद्ध कर दिया है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

ग्राम धनपुरा में केशव और अजेंट सिंह पक्ष के बीच बच्चों के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की शाम गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इससे गांव में चीख पुकार मच गई। झगड़े में एक पक्ष से तीन और दूसरे  पक्ष से पांच लोग घायल हो गये। झगड़े की सूचना मिलते ही थाना पुलिस गांव पहुंची और घायलों को लेकर अस्पताल आई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच लोगों को शांति भंग में निरुद्ध कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Pathaan Controversy: आगरा में फिल्म पठान को लेकर उग्र प्रदर्शन, शाहरुख-दीपिका का फूंका गया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल 

एसओ संजुल पांडेय ने बताया कि झगड़े में केशव देव पक्ष से मनी (18), जितेंद्र (30), अनिल कुमार (35), नीतू (30) और केशव (55) हैं, जबकि दूसरे पक्ष से भगवानदास ( 30), सतीश (35) निवासी धनपुरा और विजय (18) निवासी मंसुकपुरा थाना बाह आगरा घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed