फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever patients should take treatment in government hospital: DM

बुखार के मरीज सरकारी अस्पताल में लें उपचार: डीएम

Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fever patients should take treatment in government hospital: DM
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके उपचार की जानकारी ली। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे झोलाछापों के उपचार सें बचें। सीएचसी, पीएचसी सहित सभी सरकारी अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था वहां पहुंचकर उपचार लें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कहा कि अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीजों की तत्काल नमूने लेकर जांच करायी जाए। जो मरीज डेंगू पीड़ित है, उनकी सघन निगरानी की जाए। इमरजेंसी वार्ड के मुख्य द्वार पर स्ट्रेचर, व्हील चेयर हर समय उपलब्ध रहें। सभी वार्डों, शौचालयों में साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध किए जाएं, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ अपनी शिफ्ट में समय से ड्यूटी पर उपस्थित होकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आपातकालीन वार्ड, डेंगू वार्ड, आयुष्मान वार्ड, बालरोग वार्ड, हड्डी रोग वार्ड, सर्जिकल वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. अरविन्द गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed