फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever Patients Increasing In Mainpuri

Mainpuri News: तेजी से बढ़ रहे बुखार के मरीज, महिला की मौत

Sat, 03 Sep 2022 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 03:29 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के कारण लोग सर्दी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी जुकाम को जो लोग हलके में लेकर दवा नहीं ले रहे हैं वह बुखार की चपेट में आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Fever Patients Increasing In Mainpuri
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। आगरा में भर्ती कांशीराम कॉलोनी निवासी राजू कश्यप की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता कश्यप की मौत हो गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही बुखार के मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य और फिजीशियन डॉॅ. जेजे राम के पास मरीजों की भीड़ रही। डॉ. जेजे राम ने इमरजेंसी की सेवाएं संभालने के साथ ही ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों कां भी परामर्श दिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार से पीड़ित 200 से अधिक मरीज पहुंचे जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत में 16 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। 
विज्ञापन


मृतका के परिवार के सदस्य भी बुखार की चपेट में 
कांशीराम कॉलोनी निवासी राजू कश्यप के परिवार के कई लोग बुखार की चपेट में हैं। राजू की बहन अंजू, पुत्र सूरज और विकास, पुत्री निशा और बबली भी बुखार की चपेट में हैं। इससे कांशीराम कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की इलाज के दौरान मौत

गांव विरसिंहपुर में बहन के घर रह रही एक महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद आगरा ले जाया गया। वहां महिला की मौत हो गई, पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जनपद कासगंज के गांव रंजीतपुर निवासी रचना की शादी कोतवाली देहात एटा के गांव पमास निवासी नवनीत के साथ हुई थी। इन दिनों रचना बीमार थी और कुरावली के विरसिंहपुर निवासी बहन ममता के घर रह रही थी। बृहस्पतिवार को उसकी तबीयत खराब हुई थी। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी का कहना है कि पति की सूचना पर मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।


सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के कारण लोग सर्दी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी जुकाम को जो लोग हलके में लेकर दवा नहीं ले रहे हैं वह बुखार की चपेट में आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed