{"_id":"613fa5098ebc3e2c206c3a48","slug":"fever-outbreak-in-barhan-130-people-have-been-tested-and-medicines-agra-news-agr507406148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहन में बुखार का प्रकोप, 130 लोगों की जांच कर दी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहन में बुखार का प्रकोप, 130 लोगों की जांच कर दी दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहन। क्षेत्र के सराय जयराम एवं खेड़ी अडू़ गांव में 15 दिनों से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों गांव के 130 लोगों की जांच कर दवाएं दीं। 51 लोगों के खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
सराय जयराम के प्रधान मुकेश यादव ने बताया कि टीम ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की। गांव में बीमार 95 लोगों को दवाएं दी गई। वहीं 31 मरीजों के खून का नमूना लिया गया।
इसी तरह से खेड़ी अडू़ गांव में टीम ने 35 मरीजों का इलाज किया। 20 लोगों के खून का नमूना लिया गया। गांव खेड़ी निवासी रामेश्वर सिंह ने बताया कि अभी भी घर-घर बुखार के पीड़ित है। इनमें नारायण सिंह, शंभू, तारा सिंह, छोटू, व्यापारी, नीलम कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
प्रधान ने गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराए जाने ककी मांग की। मौके पर डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. सुनहना अग्रवाल, स्टाफ नर्स नूतन, अरविंद गौतम, शैलेंद्र, योगेश चौधर आदि मौजूद रहे।