फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever Out Break In Firozabad 11 Die Live Update

फिरोजाबाद: बुखार और डेंगू की जद में सुहागनगरी, 11 मौत से विभाग में खलबली

Sat, 28 Aug 2021 06:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Aug 2021 06:01 PM IST
सार

 नगला अमान और कपावली में घर-घर में चारपाई बिछी दिखाई दी। बुखार से पीड़ित एक किशोरी की मौत हो गई। खैरगढ़ के गांव शेखपुरा निवासी शिवम की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में कई लोग बीमार है। 

विज्ञापन
Fever Out Break In Firozabad 11 Die Live Update
बुखार के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायरल बुखार और डेंगू शहर से लेकर गांव तक तेजी से फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग शिविर लगा रहा है। लेकिन परिजन निजी अस्पतालों की ओर दौड़़ लगाने को मजबूर हैं। शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किशोरी सहित 11 बालक-बालिका और किशोरों की मौत होने की जानकारी मिली। नगला अमान और कपावली में घर-घर में चारपाई बिछी दिखाई दी। बुखार से पीड़ित एक किशोरी की मौत हो गई। खैरगढ़ के गांव शेखपुरा निवासी शिवम की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में कई लोग बीमार है। 

विज्ञापन


विमल की इकलौती बेटी थी शिवानी 
बुखार से 17 वर्षीय शिवानी की मौत के बाद उसका पिता विमल कुमार सुध-बुध खो बैठा है। दो भाइयों के बीच वह उसकी इकलौती बेटी थी। मधु इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। विमल के दो बेटा धीरज और मयंक शिवानी से छोटे हैं। इसमें एक की तबीयत खराब चल रही है। ग्रामीण डेंगू की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन


कपावली में घर-घर बिछी चारपाई,आगरा तक लगा रहे हैं दौड़ 
फिरोजाबाद में नारखी ब्लॉक के गांव नगला अमान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। वहीं पास के गांव कपावली में घर-घर चारपाई बिछी दिखाई दीं। गंदगीयुक्त पानी की निकासी का यहां कोई इंतजाम नहीं है। कपावली में उमंग (11),जयशंकर (38), कल्यान देवी (35), कृष्णा देवी (65), कपूरी देवी (45), शकुंतला देवी (40) का गांव में उपचार चल रहा है। जबकि हेत सिंह (42) की तबीयत खराब होने पर उपचार को परिजन शिकोहाबाद ले गए। सोनू (24), सीमा देवी (46), सतीश राठौर (48), प्रिया (17), मोहित (दस), पिंटू (22), सोमेश (18), सीमा (42) पत्नी प्रनोद कुमार, नंदनी (19), किरन देवी (17), रॉकी (17), राजू (35), गुड्डी देवी (50), विमला देवी (50), महेशचंद्र (52), शिवशंकर (40), बबली, नीलेश, अंजली (17) सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेखपुरा में शिवम की मौत, दो का आगरा में चल रहा है उपचार 
हाथवंत ब्लॉक के गांव शेखपुरा में कक्षा आठ के छात्र शिवम की मौत हो गई। परिजनों की मानें तो उसे 26 अगस्त को बुखार आया था। परिजन पहले फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर लाए। हालत गंभीर होने पर आगरा ले गए वहां उसकी मौत हो गई। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। जबकि गांव के निवासी  रविकांत (35), पुष्पादेवी (48) दोनों का भी आगरा में उपचार चल रहा है। इसके साथ गांव के निवासी चिंतामणि (18) कुसुमा देवी (40), चमेली देवी (40), रामबृज (32), बादामश्री (50),रामसनेही (55), हरप्यारी (48), सीता देवी (40) आदि बीमार है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार ने सीडीओ एवं बीडीओ को अवगत कराया था। लेकिन जल निकासी नहीं की गई है। खैरगढ़ सीएचसी प्रभारी डा.रजनीकांत ने कहा कि ये मामला संज्ञान में नहीं है। गांव में शीघ्र टीम भेजी जाएगी। 

मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने को दौड़े विधायक 
नगर विधायक मनीष असीजा ने शहर की नई आबादी वाले इलाकों में बुखार, डेंगू से बीमार लोगों के उपचार का प्रबंध करने के लिए डीएम, सीएमओ के साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जानकारी दी है। इसके साथ ही मोहल्लों में फैली गंदगी की साफ सफाई कराने को नगर निगम के अफसरों तक को बता रहे हैं। इसके साथ ही नई आबादी वाले इलाकों में बुखार एवं डेंगू से मृत हुए बच्चों के घरों पर जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। शनिवार को विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में गए तो करीब आठ बच्चों की मौत होने की जानकारी मिली। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी। 

इनकी हुई मौत...
-कपावली निवासी शिवानी (17) पुत्री विमल कुमार दो दिन पूर्व बीमार हुई, शनिवार को सुबह उपचार को ले जाते हुई मौत।
-तनु (चार वर्ष) पुत्री सुनील शंखवार निवासी बिहारी नगर गली नंबर एक की डेंगू बुखार से मौत।
-कृष्णा पुत्र पुष्पेंद्र सुदामानगर हीरालाल के सामने वाली गली हरा पीपल की बुखार से मौत। 
-हेमा कुमारी (12) पुत्री सिंहपाल निवासी सुदामानगर सूखा पीपल 24 अगस्त को मौत।
-निखिल (08) पुत्र विष्णु शंखवार निवासी सुदामा नगर नलकूप वाली गली अनार सिंह का मकान बुखार से मौत। 
-तनिष्का (आठ माह) पुत्री राजकुमार निवासी महादेव नगर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुखार से मौत। 
-शिवम (15) पुत्र विनोद कुमार निवासी शेखपुरा खैरगढ़ की शनिवार को आगरा में उपचार के दौरान मौत। 
- मिष्ठी (चार वर्ष) पुत्र रूपकिशोर सुहागनगर अचल पैलेस के पीछे हिमायूंपुर नई आबादी की बुखार से मौत। 
- गौतम (12) पुत्र संजू शंखवार रामविलास सब्जीवालों की गली आजाद नगर की डेंगू बुखार से मौत। 
- वीरू (छह) पुत्र संजय सविता मोहल्ला सुदामा नगर की डेंगू बुखार से मौत (पिता जेल में हैं), मां रूबी एवं छोटे भाई प्रिंस (दो वर्ष) की तबीयत खराब। 
- साधना (13) पुत्री रामू शंखवार निवासी आंबेडकर नगर नई आबादी की डेंगू बुखार से मौत,साधना का भाई राज (17) की सात अगस्त को मौत हो गई थी।मां नीलम देवी एवं छोटी बहन अंशू की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed