{"_id":"5fba9ca88ebc3e9b9575e98e","slug":"fever-mainpuri-news-agr468980928","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्रा चक सहारा के प्रधान सहित बुखार से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्रा चक सहारा के प्रधान सहित बुखार से तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को बुखार से पीड़ित ग्राम पंचायत बर्रा चक सहारा के प्रधान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं उच्च रक्तचाप से पीड़ित एक मरीज ने भी दम तोड़ दिया है। 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्रा चक सहारा निवासी ग्राम प्रधान जयकुमार (40) को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार उन्हें डेंगू था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी अतर सिंह (65) को उच्च रक्तचाप की दिक्कत होने पर शनिवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उधर, शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी सूरजमुखी (74) को कई दिनों से बुखार था।
विज्ञापन
परिजन उनका निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी जयश्री(70) को भी तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीन मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे, जबकि एक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। चारों की जांच नहीं की जा सकी थी। -डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी सीएमएस