{"_id":"614f035f8ebc3ef8d7270fa3","slug":"fever-in-mainpuri-four-death-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में जानलेवा बीमारी: बुखार से तहसील के बाबू सहित चार की मौत, अस्पतालों में दो सौ से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में जानलेवा बीमारी: बुखार से तहसील के बाबू सहित चार की मौत, अस्पतालों में दो सौ से अधिक मरीज
Sat, 25 Sep 2021 04:39 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 25 Sep 2021 04:39 PM IST
सार
मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। स्वास्थ्य विभाग भी देहात क्षेत्र में लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
मैनपुरी: सौ शैय्या अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में बुखार से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। भोगांव तहसील में तैनात बाबू सहित चार मरीजों की बुखार से मौत हो गई। वहीं शनिवार को जिले भर के अलग-अलग क्षेत्रों में 200 से अधिक बुखार के मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला अवाबाग कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय विशाल वर्मा भोगांव तहसील में बाबू के पद पर कार्यरत थे। उन्हें पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका दिल्ली में उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान शुक्रवार की रात विशाल वर्मा की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा शिशुमंदिर स्कूल के पास निवास करने वाले सुरेश यादव की 27 वर्षीय पुत्रवधू संगीता पत्नी राजीव यादव को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका आगरा में उपचार करा रहे थे। दो दिन पहले उसकी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसमें डेंगू के लक्षण मिले थे। मोहल्ले के लोग चिंतित हैं कि डेंगू की रोकथाम के लिए दवा आदि का छिड़काव कराया जाए। नगर पालिका के गांव धारऊ निवासी 80 वर्षीय फूलमती देवी पत्नी होतीलाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। शनिवार को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराय। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। किशनी थाना क्षेत्र के गांव जासमई निवासी 65 वर्षीय कल्लू को पिछले 10 दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा: छह माह बाद पकड़ा खनन अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मारने वाला ट्रक, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
वाह ताज: पार्श्व में कलकल बहती कालिंदी और सूरज की किरणों से चमकता ताजमहल, देखिए तस्वीरें
आगरा: चोरी के आरोप में दी 'तालिबानी सजा', हाईवे की ग्रिल पर रस्सी से बांधकर पीटा युवक