{"_id":"614886b08ebc3eb62048289e","slug":"fever-death-woman-dies-in-agra-mainpuri-news-agr508340323","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित मौत महिला की आगरा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित मौत महिला की आगरा में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल। क्षेत्र के गांव कसौली और गढ़िया जैन में बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। गढ़िया जैन निवासी बुखार से पीड़ित महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार से पीड़ितों को उपचार दिया।
गांव में करीब आठ दिनों से बुखार चल रहा है। घर घर चारपाईयां बिछी हुईं हैं। दो दिन पूर्व सूचना पर सीएमओ पीपी सिंह, एसडीएम करहल अनिल कुमार कटिहार गांव का निरीक्षण कर चुके हैं। अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया है। लेकिन अधिकतर ग्रामीण प्राइवेट डॉक्टरों के पास इलाज करा रहे हैं। गांव के करीब एक दर्जन मरीज सिरसागंज, शिकोहाबाद सहित अन्य शहरों में प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। गांव निवासी श्याम कुमार की 42 वर्षीय पत्नी उमा देवी को पांच दिन पहले बुखार आने पर परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई। गांव कसौली और गढ़िया जैन में 200 के लगभग बुखार के मरीज हैं।
------
नायब तहसीलदार ने गांव पहुंच जाना पीड़ितों का हाल
सोमवार को नायब तहसीलदार अविनाश कुमार गांव कसौली और गढ़िया जैन पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से मरीजों के संबंध में जानकारी हासिल की। प्रभारी राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, एमओआईसी डॉ. रविदीप सिंह ने मरीजों से बात की। ग्रामीणों को दवा वितरित कराने के साथ सफाई के लिए प्रेरित किया।