फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   female attendant beat up the home guard in Sau Shaiya Hospital Firozabad

Firozabad: सौ शैया अस्पताल में महिला तीमारदार ने होमगार्ड को पीटा, जानें पूरा मामला

Tue, 06 Sep 2022 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 01:39 PM IST
सार

थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
female attendant beat up the home guard in Sau Shaiya Hospital Firozabad
महिला होमगार्ड से हाथापाई करती महिला तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सौ शैया अस्पताल में महिला तीमारदार और महिला होमगार्ड के साथ मामूली बात पर विवाद हो गया। इस बीच महिला तीमारदार ने महिला होमगार्ड के साथ अभद्रता करते हुए उसकी वर्दी फाड़ते हुए पिटाई कर दी। लोगों ने मामले को शांत कराया। महिला होमगार्ड ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

घटनाक्रम सोमवार सुबह करीब 11 बजे का है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) व सौ शैया अस्पताल में मरीजों की भीड़ अधिक थी। कानून व्यवस्था को बनाए और सुरक्षा की दृष्टि से महिला होमगार्ड पुष्पादेवी की ड्यूटी सौ शैया अस्पताल दवा वितरण व पर्चा काउंटर पर थी। तभी एक महिला बिना लाइन के पर्चा लेकर दवा काउंटर पर पहुंच गई। महिला होमगार्ड ने महिला तीमारदार बबीता निवासी सैलई को रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने होमगार्ड की पिटाई करने के साथ ही उसकी वर्दी भी फाड़ दी। 

विज्ञापन

मामला कराया शांत

इसके चलते अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य होमगार्ड और स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस व स्टाफ ने मामले को शांत करा दिया। होमगार्ड थाना उत्तर पहुंची और थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही महिला के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed