{"_id":"5f8341418ebc3e9b8a15a091","slug":"feevar-mainpuri-news-agr4632492124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की रविवार को मौत हो गई। 16 को भर्ती कराया गया, इनमें से चार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। इसके अलावा इमरजेंसी में भी बुखार के 30 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया।
रविवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों का इमरजेंसी में ही प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों से बुखार के मरीजों की संख्या सर्वाधिक थी। 30 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। 16 को अस्पताल में भर्ती किया गया। चार को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी किशन बाबू के 32 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
परिजन शहर के ही एक डॉक्टर से उसका उपचार करवा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के भांवत चौराहा निवासी 80 वर्षीय रामस्वरूप को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। कस्बा अलीगंज निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल को भी बुखार से पीड़ित होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उपचार शुरू होने से पहले ही छोटेलाल ने दम तोड़ दिया।