फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   feevar

जिले में हावी हो रहीं बीमारियां, बुखार से चार की मौत

Sun, 06 Sep 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
feevar
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में बुखार से चार, डायरिया से एक और किडनी इंफेक्शन से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। साथ ही 13 अन्य मरीजों को भी गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 44 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी सालिगराम (50) को बुखार आने पर चार सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरधनिया निवासी 60 वर्षीय फूलश्री को बुखार होने पर शनिवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

यहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। जनपद की सीमा से सटे एटा जनपद के थाना जसरथपुर के गांव तौसैया मलूकपुर निवासी किशनपाल के पुत्र नंदकिशोर (36) को बुखार होने पर शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी मौत हो गई। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गहियरपुर निवासी सनोज कुमार के पुत्र जीतू (4) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसका उपचार एक निजी डॉक्टर से करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर शहर के मोहल्ला देवी रोड निवासी खन्ना (48) को शनिवार को डायरिया होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। वहीं थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला भूरी कुचेला निवासी राजकुमार (55) को पिछले कुछ महीने से किडनी में इंफेक्शन था। परिजन उनका मेडिकल कॉलेज सैफई से उपचार करा रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वे घर पर थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ईएमओ की ड्यूटी पर तैनात डॉ. गौरांग गुप्ता का कहना था कि जिन छह लोगों की मौत हुई है, इनमें चार अस्पताल में भर्ती थे। दो को मृत अवस्था में ही अस्पताल में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed