{"_id":"66e9bf1ad70e747c12062c64","slug":"fed-up-with-illness-old-woman-commits-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-124134-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वृद्धा ने बीमारी से तंग आकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वृद्धा ने बीमारी से तंग आकर की खुदकुशी
Tue, 17 Sep 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। नगर के कटरा मोहल्ला में एक वृद्धा ने बीमारी के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिवारीजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मृतका अपनी बेटी के घर रह रही थी।
मंगलवार की देर शाम कटरा मोहल्ला निवासी अरविंद पुत्र जयवीर राठौर की नानी मालती देवी(70) पत्नी रामकिशन निवासी सकतपुर थाना तिर्वा जिला कन्नौज ने बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अरविंद ने बताया कि मृतका के कोई पुत्र नहीं था, इसलिए वह यहां रह रही थी। बीते कई महीनों से वह बीमार चल रही थीं। सूचना मिलते चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस वापस लौट आई।