फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   feared by firing in devpur, ppeople frightened

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम उठा देवपुर, भगदड़

Sat, 04 Dec 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
feared by firing in devpur, ppeople frightened
कासगंज। शनिवार सुबह विवाद के बीच शुरू हुई फायरिंग से गांव देवपुर में दहशत का माहौल बन गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण सहम उठे। राहगीरों में भगदड़ मच गई। वहीं, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए चले गए। परिजनों के मुताबिक लगभग 20 राउंड फायर हुए, जबकि पुलिस 7-8 राउंड फायरिंग होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गांव देवपुर में सुबह लोग दिनचर्या में व्यस्त थे। इसी बीच ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ। दोनों पक्ष आमने सामने थे तो कुछ दोनों पक्षों को समझाने के लिए आ गए। इसी बीच आरोपी पक्ष ने असलाह से फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायर पहले तो हवा में किए और फिर सामने की ओर फायर दाग दिए। जैसे ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हुई फिर तो वहां भगदड़ मच गई। ग्राम प्रधान का भाई गोली लगते ही गिर पड़ा और एक अन्य ग्रामीण के भी गोली लगी। फिर तो गांव में चीखपुकार का माहौल था। पहले तो ग्रामीण मदद लिए हिम्मत नहीं जुटा सके, लेकिन आरोपियों के जाने के बाद मदद के लिए पहुंचे। पूरे ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव के लोग सहमे नजर आए।
विज्ञापन

गलियों में छा गया सन्नाटा
कासगंज। विवाद के दौरान गांव में भगदड़ का माहौल था और चीखपुकार मची रही, लेकिन थोड़ी ही देर बाद गांव की गलियों में सन्नाटा छा गया। आरोपी भाग चुके थे और मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण इलाज के लिए अस्पताल व कार्रवाई के लिए थाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed