{"_id":"69d5db48adb265e29f09ecf2","slug":"fatty-liver-disease-cases-surge-in-agra-doctors-warn-of-lifestyle-risks-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: इस गंभीर बीमारी के लोग तेजी से हो रहे शिकार, आपमें भी हैं ऐसे लक्षण; तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक: इस गंभीर बीमारी के लोग तेजी से हो रहे शिकार, आपमें भी हैं ऐसे लक्षण; तो हो जाएं सावधान
Wed, 08 Apr 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:06 AM IST
सार
आगरा में फैटी लिवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, हर महीने करीब 1800 लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वजन घटाने, सही खानपान और नियमित व्यायाम से इस बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
फैटी लिवर डिजीज
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैटी लिवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में इन दिनों बड़ी संख्या में ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बदलती जीवनशैली, शराब का सेवन, नींद की कमी और बाहर का तला भुना खानपान इसके प्रमुख कारण हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर पीड़ित अपना वजन 10 किलो तक कम कर लेते हैं तो वे समस्या से बच सकते हैं।
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों रोजाना लगभग 60 मरीज फैटी लिवर के पहुंच रहे हैं। यानि महीने में करीब 1800 मरीज फैटी लिवर (लिवर फाइब्रोसिस) से पीड़ित लोग इलाज के लिए आते हैं। यह अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है, बल्कि युवाओं में भी ये तेजी से फैल रही है। उन्होंने बताया कि जंक फूड का अधिक सेवन, देर रात तक जागना, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी इस समस्या को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि लोग इस बीमारी में अक्सर दवाइयों की ओर भागते हैं, जबकि सबसे जरूरी है वजन पर नियंत्रण। अगर कोई व्यक्ति, जिसे फैटी लिवर है, अपना करीब 10 किलो वजन कम कर लेता है, तो कई मामलों में यह समस्या खत्म हो सकती है। इसलिए दवा से पहले वजन घटाने पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण अक्सर सामने नहीं आते, लेकिन समय के साथ यह गंभीर हो जाता है। इसलिए नियमित जांच और जीवनशैली में सुधार जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि लोग संतुलित आहार लें, रोजाना व्यायाम करें, शराब से दूरी बनाएं और अच्छी नींद लें।
डायबिटीज मरीज रखें खास ध्यान
डायबिटीज के मरीजों में फैटी लिवर का खतरा ज्यादा होता है। वह हमेशा ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखें। मीठा और ज्यादा तले भोजन से परहेज करें। नियमित व्यायाम और वजन का नियंत्रण सबसे जरूरी है।
डायबिटीज के मरीजों में फैटी लिवर का खतरा ज्यादा होता है। वह हमेशा ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखें। मीठा और ज्यादा तले भोजन से परहेज करें। नियमित व्यायाम और वजन का नियंत्रण सबसे जरूरी है।