{"_id":"6385b7e70a1fd6351f11d4c9","slug":"father-was-preparing-to-get-married-daughter-eloped-with-her-lover-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: शादी कराने की तैयारी में था पिता, बेटी को पता चला तो प्रेमी से संग हो गई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: शादी कराने की तैयारी में था पिता, बेटी को पता चला तो प्रेमी से संग हो गई फरार
Tue, 29 Nov 2022 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Nov 2022 01:12 PM IST
सार
बेटी अपने साथ जेवर व नकदी भी ले गई। युवती की मां ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
marriage demo,
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में पिता शादी की तैयारी करते रह गए, लेकिन बेटी प्रेमी के संग चली गई। वह पिता द्वारा उसकी शादी के लिए बनवाए गए जेवर और जमा की गई दो लाख रुपये की नकदी भी साथ ले गई। युवती की मां ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: नेताजी के नाम से सेंध की कोशिश, सीएम योगी की इस चाल से बढ़ सकती हैं अखिलेश की मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
क्षेत्र के युवती का गांव के ही युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी परिजन को हो गई। युवक के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर युवक का घर आना जाना भी बंद कर दिया गया। लेकिन फिर भी युवक-युवती चोरी छिपे फोन पर बात करते रहते। उसके पिता ने युवती की शादी की तैयारी शुरू कर दी। उसके लिए वर की तलाश करने के साथ ही जेवर आदि भी बनवाने शुरू कर दिए, जिससे जल्द से जल्द उसके हाथ पीले किए जा सकें। जिसकी भनक जब युवती को हुई तो वह 18 नवंबर की देर रात अचानक घर से गायब हो गई। जबकि दरवाजे के ताले लगे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri: नेताजी के नाम से सेंध की कोशिश, सीएम योगी की इस चाल से बढ़ सकती हैं अखिलेश की मुश्किलें
विज्ञापन