Firozabad: मोबाइल चला रहा था बेटा, पिता ने छीन लिया; उठाया ऐसा कदम उड़े घरवालों के होश
कमरे में बेटे का शव फंदे पर लटका देख परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस आ गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में एक युवक ने बृहस्पतिवार की देर रात को फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। बताया गया है कि मोबाइल को लेकर मृतक की पिता से कुछ कहासुनी हो गई थी।
यहां का है मामला
शिवा (18) पुत्र संजय निवासी श्रीराम कॉलोनी थाना उत्तर का निवासी था। युवक ने बृहस्पतिवार की रात को गले में फंदा कस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद परिजन को घटना की जानकारी हुई। जीवन बचने की उम्मीद में परिजन युवक के शव को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें - तांत्रिक ने खुद के ही भाई को मार डाला: खून से लथपथ ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर पत्नी हुई बेहोश
इस बात पर हो गया था विवाद
उत्तर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मृतक शिवा की जरूरत से ज्यादा मोबाइल चलाने को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। पिता ने उससे मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।