फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father shot daughter, angry over talking with boy

पिता ने पुत्री पर किया फायर, सीने को रगड़ती हुई निकली गोली

Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
father shot daughter, angry over talking with boy
कासगंज जिला अस्पताल में पिता द्वारा फायरिंग करने से घायल हुई किशोरी से पूछताछ करते सीओ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में पिता ने एक युवक से फोन पर बात करने के शक में अपनी पुत्री को गोली मार दी। गोली पुत्री के सीने को रगड़ती हुई निकली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ डीके पंत और कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को गोली मारने की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई। घायल किशोरी को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई। जानकारी पर सीओ सिटी डीके पंत और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। प्रकाश में आया कि पिता ने ही अपनी पुत्री पर किसी युवक से बात करने के शक में फायर कर दिया। अस्पताल के समीप खड़े पिता को पुलिस ने 315 बोर के तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले में उपनिरीक्षक विजेंद्रपाल सिंह ने तहरीर पुलिस को देकर घायल किशोरी के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

पिता ने गांव के ही एक युवक से फोन पर बात करने के शक में अपनी पुत्री को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अस्पताल के पास से ही पिता को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई हैँ। - रमेशचंद्र भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed