{"_id":"5fe335548ebc3e3d990cac08","slug":"father-scolding-mainpuri-news-agr4731992164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से नाराज होकर घर से चली गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से नाराज होकर घर से चली गई किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। पिता की डांट से नाराज एक किशोरी गुस्से में घर से निकल कर गांव के बाहर एक खेत में झाड़ियों में छिप गई। मार्ग से गुजर रही पुलिस ने किशोरी को देखा तो थाने ले गई। वहां जानकारी लेने के बाद परिजनों को फोन कर थाने बुलाया।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी एक व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री बुधवार सुबह परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। इधर-उधर तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान थाना क्षेत्र में कुरावली रोड पर नगला पाल के गश्त कर रही पुलिस को एक किशोरी झाड़ियों में नजर आई। पुलिस ने जब पास जाकर जानकारी ली तो वह रोने लगी। पुलिसकर्मी किशोरी को थाने ले गए।
वहां से परिजनों को फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर बाद परिजन थाने आ गए। किशोरी की मां ने बताया कि मंगलवार को पुत्री को कुछ रखने के लिए दिया था। जिस उसने खो दिया, इस बात पर पिता ने डांट लगा दी थी। इसी बात से नाराज होकर पुत्री घर से चली गई। पुलिस ने परिजनों का बच्ची का ध्यान रखे जाने की हिदायत देते हुए सुपुर्द किया।