{"_id":"62c018d5b3b7fb65805ed613","slug":"father-reached-ssp-office-with-dead-body-of-newborn-in-lap-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गोद में नवजात का शव लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा पिता, मामला जानकर हैरान रह गए पुलिस अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गोद में नवजात का शव लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा पिता, मामला जानकर हैरान रह गए पुलिस अधिकारी
Sat, 02 Jul 2022 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 03:37 PM IST
सार
पिता का आरोप है कि गांव में ही रहने वाले रिश्तेदारों ने पत्नी और उसके साथ मारपीट कर दी। पत्नी गर्भवती थी, चोट लगने के कारण साढ़े पांच महीने में ही डिलीवरी हो गई और बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
गोद में नवजात का शव लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा पिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा एसएसपी ऑफिस में शनिवार को एक पिता नवजात का शव लेकर पहुंचा। उसका आरोप था कि गांव के रिश्तेदार ने मारपीट की। इस दौरान पत्नी को भी पीटा। वह गर्भवती थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। साढ़े पांच महीने में ही डिलीवरी होने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसलिए एसएसपी के पास शव लेकर आया है। मामले में सीओ फतेहाबाद को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
निबोहरा के गांव लालगढ़ निवासी 23 वर्षीय धनीराम शनिवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसकी गोद में नवजात का शव था। उसने बताया कि 20 जून को गांव के ही उनके रिश्तेदारों से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उन्होंने उसकी और पत्नी की जमकर पिटाई की। पत्नी गर्भवती थी। मारपीट के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई थी। उसे लेडी लायल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार रात को उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। समय से पूर्व डिलीवरी के चलते बच्चे की जन्म के बाद मौत हो गई। धनीराम एसएसपी को दिखाने के लिए गोद में शव लेकर पहुंचा था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सीओ फतेहाबाद को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।