फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father kidnapped three year old child in broad daylight mathura

Mathura: पिता ने ही अपनी तीन साल की बच्ची का किया अपहरण, पुलिस के सामने आया हैरान करने वाला सच

Mon, 19 Sep 2022 10:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 10:44 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवारों में से एक की पहचान बच्ची के पिता के रूप में हो गई। हाईवे पुलिस ने गांव असगरपुर पहुंचकर पिता को पकड़ते हुए बच्ची को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Father kidnapped three year old child in broad daylight mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

मथुरा में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस अलर्ट है। सोमवार को जब पुलिस को एक बच्ची के अगवा होने की सूचना मिली, तो पुलिस के अधिकारियों के पसीने छूट गए। बच्ची को कोई और नहीं उसका पिता ले गया था। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेते हुए बच्ची को मां के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के गांव तंतूरा में घर के बाहर खेलते हुए तीन साल की बच्ची के अगवा किए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बाइक सवार नकाबपोश में एक बच्ची का पिता निकला। पिता को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। बच्ची को बरामद करके मां को सौंप दिया गया। फिलहाल पति और पत्नी में सुलहनामा चल रहा है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव असगरपुर निवासी मेघा का अपने पति करन सिंह से 15 दिन पहले विवाद हो गया। इस विवाद के चलते अपनी तीन साल की बच्ची रश्मि को लेकर वह मायके तंतूरा आ गई। सोमवार को तंतूरा में घर के बाहर बच्ची खेल रही थी। दोपहर 3:30 बजे बाइक सवार मॉस्क लगाए दो युवक आए और बच्ची को उठाकर ले गए। बच्ची के अगवा होने की खबर हाईवे पुलिस को दी गई। हाईवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से हुई पिता की पहचान 

 सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवारों में से एक की पहचान बच्ची के पिता के रूप में हो गई। हाईवे पुलिस ने गांव असगरपुर पहुंचकर पिता को पकड़ते हुए बच्ची को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि विवाद के चलते पिता ही बच्ची को ले गया था, जिसे समय रहते हुए दबोच लिया गया। फिलहाल पति और पत्नी में सुलहनामा चल रहा है। अगर विवाद समाप्त नहीं हुआ तो तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed