फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father-in-law has filed a report in the case of kidnapping the woman

दुस्साहस: शादीशुदा महिला को कर ले गए अगवा, घर से गई थी खेतों पर; ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 23 Apr 2023 07:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 07:31 AM IST
सार

महिला को उस समय अगवा कर लिया गया, जब वह सुबह के समय खेतों पर गई थी। काफी देर बाद जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 
 

विज्ञापन
father-in-law has filed a report in the case of kidnapping the woman
woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला को अगवा कर लिया गया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वो खेतों पर गई हुई थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। महिला के ससुर ने मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस महिला को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन

ये है मामला 

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला शौच के लिए खेत पर गई हुई थी, जो काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान शुक्रवार को महिला के ससुर को जानकारी हुई कि उसे सिढ़पुरा के दहलीखुर्द निवासी विनय अगवा कर ले गया है। ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से महिला की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: हत्या के मामले में  गवाहों की गवाही नहीं करा रहे थे SHO घिरोर, उच्च न्यायालय ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस 

थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि ससुर की तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही महिला को बरामद करके न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed