{"_id":"5f96b1d18ebc3e9bda5377ee","slug":"father-dies-before-daughter-s-marriage-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी, जंगली सुअर के हमले से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी, जंगली सुअर के हमले से मौत
Tue, 27 Oct 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जनपद के गांव भगवंतपुर में सोमवार को एक बेटी की डोली उठने से पहले उसके पिता की अर्थी उठी। वह सुअर के हमले में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बेटी के विवाह की रस्म अदायगी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस से घर लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी बदन सिंह (55) रविवार की सुबह चार बजे खेत पर गए थे। तभी उन पर सुअर ने हमला कर दिया। सुअर से बचने के लिए वह सड़क पर दौड़े, तभी पैर फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार दोपहर तकरीबन तीन बजे उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई हरदयाल ने बताया कि भतीजी नीलम की रविवार को बरात आनी थी। शनिवार की रात में बरात और रिश्तेदारों के लिए भोजन आदि व्यवस्था चल रही थीं। रविवार की सुबह करीब चार बजे भाई बदन सिंह खेत पर चले गए यहां पर शूकर ने हमला कर दिया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- एटा: जिला अस्पताल की 10वी मंजिल से गिरकर किशोरी की मौत, पिता हिरासत में
हरदयाल ने बताया कि नीलम की शादी में दूल्हा सुधीर सहित पांच लोग आए और शादी की औपचारिकताएं पूरी की गईं। बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठी। खुशी के माहौल में परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।