फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father died in road accident while son condition is said to be critical in Etah

UP News: रफ्तार में आई मौत, पिता ने तोड़ दिया दम....बेटा गिन रहा जिंदगी की सांसें; यूं पलभर में उजड़ गई दुनिया

Wed, 11 Sep 2024 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 06:15 PM IST
सार

एटा में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि जिंदगी की सांसें बेटा गिन रहा है। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग परेशान परिजन को ढाढ़स बंधाते रहे।

विज्ञापन
father died in road accident while son condition is said to be critical in Etah
हादसे के बाद मृतक के घर पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शहर के मोहल्ला बैरूनगंज निवासी एक व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पिता-पुत्र आगरा से घर लौट रहे थे। रास्ते में थाना कोतवाली देहात के गांव बावसा के समीप झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन


पीपल अड्डा निवासी अवनीश बंसल ने बताया कि मेरे साले मोहल्ला बैरूनगंज निवासी प्रशांत अग्रवाल (65) कन्फैक्शनरी का काम करते हैं। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे घर से सामान लेने के लिए बेटे कृष्णा अग्रवाल को साथ लेकर अपनी कार से आगरा गए थे। सामान खरीदने के बाद देर रात वहां से निकले और लगभग 1:30 बजे देहात कोतवाली के गांव बावसा के समीप पहुंचे। 

विज्ञापन

गाड़ी चला रहे प्रशांत अग्रवाल को झपकी आ गई। इसके चलते गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में फंसे पिता-पुत्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इनको निकाला। एंबुलेंस और पीआरवी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज आई। यहां चिकित्सक ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे कृष्णा को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल को अच्छे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed