फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father,beat

बीमार वृद्ध पिता की पिटाई करता है भाई, थाने पहुंचीं बेटियां

Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
father,beat
बीमार वृद्ध पिता की पिटाई करता है भाई, थाने पहुंचीं बेटियां
विज्ञापन

भाई-भाभी और भतीजे के विरुद्ध दी तहरीर, लगाए कई गंभीर आरोप
पिता का इलाज के लिए अपने साथ ले गईं बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। पिता का तो गुमान होती हैं बेटियां, जिंदा होने की पहचान होती हैं बेटियां...। यह कविता रविवार को टूंडला में जीवंत होती दिखी। एक ओर सेवानिवृत्त बीमार को बेटा-बहू पीट रहे थे। सूचना पर बेटियां पहुंची और समझाया। बात नहीं बनी और उनसे भी अभद्रता की गई। इस पर वे पिता को लेकर थाने पहुंचीं और भाई-भाभी और भतीजों के खिलाफ तहरीर दी। उपचार के लिए वे पिता को साथ ले र्गइं।
नगर के इंद्रानगर निवासी राजेंद्र प्रसाद पाठक (89) सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वर्तमान में वे बीमार हैं। चल फिर भी नहीं सकते और चारपाई पर हैं। रविवार को पिता की तबियत अधिक खराब होने की जानकारी पर दिल्ली और अन्य स्थानों से उनकी छह बेटियां गुड्डी देवी, मनोरमा, नीलम, मोटो, बेटी व वंदना टूंडला पहुंची तो उन्हें देख वृद्ध पिता की आंखों से आंसू बह निकले। पिता ने उन्हें बताया है कि उनका इकलौता बेटा, पुत्रवधू व पोते उनके साथ मारपीट करते हैं। बीमार होने पर उनका इलाज भी नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

यह सुनकर द्रवित हुईं बेटियों ने भाई-भाभी व भतीजों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने उनसे भी अभद्रता की। इससे नाराज बेटियां कोतवाली पहुंच गईं। यहां भाई, भाभी व भतीजों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बेटियों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अब वृद्ध हो चुके हैं। बीमार रहने के कारण वह चारपाई से नहीं उठ पाते हैं। इकलौता भाई पिता के बैंक खाते से रकम निकालकर हड़प चुका है। वे पुलिस को अवगत कराते हुए बीमार पिता को इलाज के लिए अपने साथ दिल्ली ले गईं। थाना प्रभारी राजेश पांडेय का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed