फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father arrives in Yamuna on the blown of daughter At Dasshera

मासूम को देवी का रूप मानकर यमुना में बहाने पहुंचा पिता, सिपाहियों ने पकड़ा

Wed, 09 Oct 2019 01:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Oct 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Father arrives in Yamuna on the blown of daughter At Dasshera
यमुना - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित पवन विहार में यमुना के घाट पर चार साल की बेटी के साथ आए पिता योगेश कुमार को सिपाही लल्लू सिंह और केडी बाबू ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि योगेश अपनी बेटी को देवी का रूप मानकर यमुना में विसर्जित करना चाहता था। सिपाहियों की सतर्कता से बच्ची को बचा लिया गया।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी योगेश कुमार प्राइवेट जॉब करता है। उसकी दो बेटियां हैं। एक दो साल की है, जबकि बड़ी बेटी चार साल की है। पवन विहार में लोग देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंच रहे थे। शाम तकरीबन छह बजे योगेश अपनी चार साल की बेटी के साथ आया। वह बेटी के कपड़े निकालने लगा। इसके बाद यमुना में ले जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


पवन विहार में सिपाही लल्लू सिंह और केडी बाबू की ड्यूटी लगी थी। योगेश को देखकर पूछताछ शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि योगेश नशे की हालत में था। वह कहने लगा कि बेटी देवी का रूप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रतिमा का विसर्जन हो रहा है। वह देवी बेटी को भी विसर्जित करने आया है। यह देखकर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वह सिपाहियों से भी भिड़ गया। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में योगेश की पत्नी स्नेहलता भी आ गई। 

कुछ लोगों ने उसका मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। बाद में उसे थाने पर लाकर मेडिकल कराया गया। घटना की जानकारी पर परिजन भी आ गए। योगेश के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

योगेश कुमार के पकड़े जाने पर परिजन भी थाने में जुट गए। उनका कहना था कि योगेश ऐसा नहीं कर सकता है। नशा उतरने के बाद योगेश भी खुद को बेकसूर बताने लगा। उसका कहना था कि वह बेटी के पैर धुलाने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed