आगरा में युवक की हत्या: जमीन विवाद में 'अपनों' ने ली जान, दो बेटों के साथ मिलकर पिता ने की वारदात
डौकी क्षेत्र के पाराशर गांव में जमीन के विवाद में अपनों ने ही एक युवक की जान ले ली। मृतक के बेटे ने अपने बाबा और दो चाचा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के गांव पाराशर में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने अपने दो छोटे बेटों के साथ मिलकर बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
गांव पाराशर निवासी विनोद शर्मा के तीन पुत्र सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा और राकेश शर्मा थे। तीनों में करीब डेढ़ महीने से जमीन का विवाद चल रहा था। विनोद शर्मा अपने दो पुत्र राजेश और राकेश के साथ एक मकान में रहते थे। सुभाष शर्मा (45) दूसरे मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। जमीन के बंटवारे को लेकर दो बार दोनों पक्ष में पंचायत भी हुई।
पिता ने बुलाया था बड़े बेटे को
मृतक सुभाष के पुत्र लोकेश ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे बाबा विनोद शर्मा ने अपने मकान पर सुभाष शर्मा को बातचीत के लिए बुलाया था, जहां राजेश, राकेश भी थे। कहासुनी के दौरान फायर कर दिया गया। गोली सुभाष चंद्र के जांघ में लग गई। जिसके बाद अफरातफरी मच गई।
Mainpuri: गर्भवती प्रेमिका से जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर दी खौफनाक सजा
मृतक के पुत्र ने थाने में दी तहरीर
घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। गोली लगने से लहूलुहान सुभाष को अस्पताल में भेजा गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। लोकेश शर्मा ने थाना डौकी में अपने चाचा राजेश शर्मा ,राकेश शर्मा और बाबा विनोद शर्मा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।
थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वारदात के बाद तीनों आरोपी घर से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।