फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father and son dies in crushed by truck in mainpuri

मैनपुरी: जीटी रोड किनारे बनी झोपड़ी में घुसा बेकाबू ट्रक, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Mon, 01 Jul 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Father and son dies in crushed by truck in mainpuri
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में शनिवार रात एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसा। ट्रक के नीचे दबने से झोपड़ी में सो रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना से पूरी बस्ती में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल के पास जीटी रोड के किनारे लोहपीटा समाज के लोग झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। आधी रात के जब लोग गहरी नींद में थे, तभी एक बेकाबू ट्रक ने ऐसा कहर बरपाया कि बस्ती में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक 36 वर्षीय बंटी की झोपड़ी में घुस गया। उसमें सो रहे बंटी और उसका 14 वर्षीय पुत्र सूरज ट्रक के नीचे दब गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया गया है कि ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। सरकारी अस्पताल के पास अचानक बेकाबू हो गया और यह घटना हो गई। लोगों ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed