फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father and son died in accident car hits bike at ghiror mainpuri

कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Wed, 24 Apr 2019 05:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Apr 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
father and son died in accident car hits bike at ghiror mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
करहल मार्ग पर तहसील परिसर के पास बाइक सवार पिता पुत्र तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टक्करा गई। 
विज्ञापन


जनपद औरैया के दिबियापुर रोड, बेला निवासी 45 वर्षीय कुलदीप यादव बुधवार की सुबह 20 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। बाइक जब घिरोर-करहल मार्ग पर तहसील परिसर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पहुंची, तभी घिरोर की ओर से आ रही कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। वहीं अनियंत्रित हुई कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। 

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मार्ग पर पिता पुत्र के शव पड़े हुए थे। उधर ग्रामीणों ने कार से उतर कर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। शव को हटवाने के बाद पुलिस ने मार्ग पर जमा भीड़ को हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed