{"_id":"69af92befc3f88903e029b07","slug":"father-and-son-attack-finance-company-employee-with-helmet-in-agra-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हेलमेट को बना लिया हथियार, फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर कर्मचारी को पीटा; दर्ज हुई FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हेलमेट को बना लिया हथियार, फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर कर्मचारी को पीटा; दर्ज हुई FIR
Tue, 10 Mar 2026 09:10 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:10 AM IST
सार
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर पिता-पुत्र ने कर्मचारी पर हेलमेट से हमला कर दिया। लोन की किस्तें न जमा होने पर हुए विवाद के बाद घटना हुई, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर पिता-पुत्र ने कर्मचारी पर हेलमेट से हमला किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कंपनी के कर्मचारी सिकंदरा निवासी जितेंद्र सागर ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी की शाम वह आवास विकास काॅलोनी सेक्टर-12 स्थित कार्यालय में कार्य कर रहे थे। तभी हुमायूंपुर, फिरोजाबाद निवासी अमर सिंह और उसका बेटा कुलजीत सिंह कार्यालय में घुस आए। अपने विरुद्ध चल रही कानूनी कार्रवाई बंद करने का दबाव बनाया।
उन्होंने बताया कि 20 माह से किस्त जमा न करने के कारण उनका लोन खाता एनपीए घोषित हो चुका है। इस पर पिता-पुत्र भड़क गए, गाली-गलौज करते हुए हेलमेट से हमला कर दिया। लोन सेटलमेंट न करने पर हत्या की धमकी दी। घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।