{"_id":"6385b976c094195841258f4b","slug":"father-and-aunt-arrested-for-kidnapping-innocent-search-continues-for-two-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: मासूम का अपहरण करने वाले पिता और चाची गिरफ्तार, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: मासूम का अपहरण करने वाले पिता और चाची गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
Tue, 29 Nov 2022 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Nov 2022 01:19 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमों ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिशें दी हैं, लेकिन अभी दोनों आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
jail, jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी के ग्राम कुमरौआ से अपहृत हुए तीन माह के मासूम के अपहरण के मामले के दो फरार आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस ने मासूम के अपहरण के आरोपी पिता, चाची व एक सहयोगी को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस लगातार दबिशें दे रही है।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: नेताजी के नाम से सेंध की कोशिश, सीएम योगी की इस चाल से बढ़ सकती हैं अखिलेश की मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
शनिवार की देर रात ग्राम कुमरौआ से मां के पास सो रहे ईशान (3 माह) का अपहरण उसके पिता रविंद ने पांच लाख रुपये में बेचने के लिए कर लिया था। पुलिस ने अपहरण की इस साजिश का भंडाफोड़ करते हुए मासूम को एटा के बागवाला निवासी बदन सिंह के पास से बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मासूम के पिता, चाची मनी एवं बदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में पिता ने बताया कि उसने बच्चे को बरेली निवासी विधवा महिला मीरा देवी को बेचने के लिए सौदा किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri: नेताजी के नाम से सेंध की कोशिश, सीएम योगी की इस चाल से बढ़ सकती हैं अखिलेश की मुश्किलें
विज्ञापन