फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehpur Sikri Stones Falling From The Dome Of Shahi Jama Masjid

Agra: फतेहपुर सीकरी में शाही जामा मस्जिद के गुंबद से गिरा पत्थर, जांच होगी

Mon, 22 Aug 2022 12:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 12:20 AM IST
सार

विश्व धरोहर में शुमार फतेहपुर सीकरी की शाही जामा मस्जिद के गुंबद से शनिवार की शाम पत्थर निकल कर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे एएसआई कर्मियों ने पत्थरों को हटवाकर सफाई कराई।

विज्ञापन
Fatehpur Sikri Stones Falling From The Dome Of Shahi Jama Masjid
फतेहपुर सीकरी स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में ऐतिहासिक बुलंद दरवाजा परिसर में स्थित शाही जामा मस्जिद के गुंबद का पत्थर शनिवार की शाम टूटकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे एएसआई कर्मियों ने पत्थरों को हटवाकर सफाई कराई।

विज्ञापन


शनिवार की शाम दरगाह प्रबंधन का एक कर्मचारी दरगाह के उपरी हिस्से में लगी लाइटों को ठीक करने शाही जामा मस्जिद की छत की ओर गया तो वहां मस्जिद के मुख्य गुंबद के बराबर में लगे दो छोटे गुंबद के ऊपरी हिस्से के पत्थर टूटकर गिरे थे। इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में भी शाही जामा मस्जिद के गुंबद के पत्थर टूटकर गिर चुके हैं। मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि गुंबद के पत्थर गिरने की जानकारी मिली है। इसके गिरने के कारण की जांच की जा रही है। संभव है कि पानी रिसने की वजह से ऐसा हुआ हो। कहा कि दरगाह परिसर में विभागीय निरीक्षण जल्द शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed