फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehabad worker dies in Kanpur tyre factory accident

Agra News: कानपुर की टायर फैक्टरी में हादसे से फतेहाबाद के श्रमिक की मौत

Wed, 24 Dec 2025 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad worker dies in Kanpur tyre factory accident
फतेहाबाद (आगरा)। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव चरीपुरा निवासी श्रमिक की कानपुर स्थित टायर फैक्टरी में काम के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को शव जैसे ही घर पहुंचा परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन




घरवालों के मुताबिक निबोहरा थाना क्षेत्र के चरीपुरा गांव निवासी बंगाली (42) कानपुर की एक टायर फैक्टरी में काम करता था। सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे फैक्टरी में मशीन से टायरों में निकलने वाले तार के बंडल लोड किए जा रहे थे। तभी मशीन की बेल्ट टूट गई। बेल्ट टूटते ही भारी तार बंगाली के ऊपर गिर गए, जिससे वह नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन कानपुर पहुंचे। मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। शाम को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक का एक बेटा पवन (14) और दो बेटियां कल्पना (12) और सुमन (8) हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों और परिवार के अन्य लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed