फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehabad road closed for 15 days at night vehicles will not be able to pass due to agra metro work

Agra News: रात में 15 दिन के लिए बंद हो गई फतेहाबाद रोड, नहीं गुजर सकेंगे वाहन, नोट कर लें तारीख और समय

Sat, 17 Sep 2022 08:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 08:27 PM IST
सार

आगरा मेट्रो निर्माण के कारण बसई चौकी से ताज व्यू चौराहा तक तक यातायात बंद रहेगा। फतेहाबाद की ओर से शहर क्षेत्र में आने वाले सभी वाहन बसई चौकी से 100 फुट रोड होकर राजपुर चुंगी चौराहा होते हुए विभव नगर के रास्ते अमर होटल तिराहा होकर जाएंगे।

विज्ञापन
Fatehabad road closed for 15 days at night vehicles will not be able to pass due to agra metro work
फतेहाबाद रोड - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में रात के समय यदि फतेहाबाद रोड पर जा रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ लें। शुक्रवार से 15 दिनो के लिए रात में फतेहाबाद रोड बंद हो गई है। ताज व्यू चौराहा से बसई चौकी तक रात 10 बजे से 6 बजे तक 30 सितंबर तक यातायात नहीं होगा। इस दौरान ताजमहल आने वाले पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। लाखों लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब 10 किमी. लंबा चक्कर काटना पड़ेगा, लेकिन वीआईपी के लिए व्यवस्था में छूट होगी।

विज्ञापन


फतेहाबाद रोड पर मेट्रो कॉरिडोर निर्माणधीन है। यहां तीन एलिवेटिड स्टेशन बन रहे हैं। बसई मेट्रो स्टेशन से ताज व्यू तिराहा स्थित फतेहाबाद रोड स्टेशन के बीच क्रेनों की मदद से भारी गार्डर रखे जाएंगे। जिसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने 16 से 30 सितंबर तक रूट डायवर्जन किया है। यातायात पुलिस ने शर्तों के साथ यूपीएमआरसी को रूट डायवर्जन की अनुमति दी है। अगले 15 दिनों तक फतेहाबाद रोड पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। आगरा मेट्रो निदेशक अरविंद राय के अनुसार कार्य के दौरान रात में निजी यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जो डायवर्जन में राहगीरों का सहयोग करेंगे। फतेहाबाद की ओर से आने व जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश के लिए करीब 10 किमी. लंबा चक्कर काटना पड़ेगा।

विज्ञापन

ये होगी वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था

1- फतेहाबाद की ओर से शहर क्षेत्र में आने वाले सभी वाहन बसई चौकी से 100 फुट रोड होकर राजपुर चुंगी चौराहा होते हुए विभव नगर के रास्ते अमर होटल तिराहा होकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2- अमर होटल तिराहा से टीडीआई मॉल व फतेहाबाद की ओर जाने वाले वाहन राजपुर चुंगी चौराहा होते हुए 100 फुट रोड के रास्ते आई लव सेल्फी प्वाइंट होकर जाएंगे।
3- पुरानी मंडी चौराहा से ताज व्यू चौराहा होकर फतेहाबाद की ओर जाने वाले वाहन भी राजपुर चुंगी चौराहा होते हुए 100 फुट रोड से गंतव्य की ओर जाएंगे।

वीआईपी के लिए छूट

एएसपी यातायात अरुण चंद्र के अनुसार वीवीआईपी, वीआईपी के आगमन, आकस्मिकता की स्थिति एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर रूट डायवर्जन मान्य नहीं होगा। रूट डायवर्जन की अनुमति स्वत: निरस्त हो जाएगी। इस संबंध में इंस्पेक्टर ताजगंज, सदर व रकाबगंज के अलावा यातायात निरीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन के लिए निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed