फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fashion show magic gestures

फैशन शो में अदाओं का जादू

Thu, 25 Jun 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jun 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fashion show magic gestures
 आंखों में आत्मविश्वास की झलक और होठों पर मुस्कान। रैंप पर सधे कदमों से कैटवॉक..। यह मौका था आशियाना महिला समिति के समर कैंप समापन का। दिलकश पोशाकों में युवतियों ने फैशन शो में जलवा बिखेरा तो तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठा। इन युवतियों ने समर कैंप के दौरान महीने भर नए-नए हुनर सीखे। और प्रतिभा को परफॉरमेंस में उतार दिया।
विज्ञापन

न्यू आगरा स्थित चंद्रावती प्राइमरी स्कूल में आकृति प्रोजेक्ट के तहत एक महीने का यह समर कैंप आयोजित किया गया था। युवतियों ने हाथों में मेहंदी सजाना भी सीखा और चेहरे को चमकाने का हुनर भी। सिलाई, कढ़ाई और डिजाइनिंग के कोर्स भी किए। थोड़ी बहुत मॉडलिंग की भी जानकारी मिली। समापन समारोह आया तो पूरी तैयारी के साथ पहुंची। सजने संवरने से लेकर रैंप पर कैटवॉक करने तक में गजब की परफॉरमेंस दी। अतिथि के रूप में पहुंचीं नीलू धाकरे ने युवतियों को सेनेटरी नेपकिंस अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत जागरूक किया। उन्होंने बताया कि घर में पॉलीथिन के प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा देनी चाहिए। तभी हमारा शहर प्रदूषण मुक्त हो सकता है। समिति की अध्यक्ष डाक्टर सरोज प्रशांत ने बताया कि युवतियों को रोजगार परक कोर्स ही कराए जाते हैं, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। कोषाध्यक्ष अर्णिमा भार्गव ने सभी को धन्यवाद किया। कैटवॉक करने वाली लड़कियों में नसीम बानो, कामिनी शर्मा, समीम बानो, यासमीन, साइना, सपना, निशा, प्रीति, तरन्नुम, मीनू सविता शामिल रहीं। कामिनी निगम, नीतू धनवानी, शारदा विभव, माया श्रीवास्तव, भारतीय अरविंद और आराधना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed