फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farrukhabad resident laborer died in a road accident in Bewar

बेवर में हुए सड़क हादसे में फर्रुखाबाद निवासी मजदूर की मौत

Wed, 15 Dec 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad resident laborer died in a road accident in Bewar
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव करपिया बनकिया के पास मंगलवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से फर्रुखाबाद निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार बहेलिया मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार को उसकी बहन की ससुराल देवगंज बिछवां में शादी समारोह था। सुनील अपने मौसेरे भाई रामू को बाइक पर साथ लेकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन

बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव करपिया बनकिया के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी आ गए। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed