{"_id":"654253a3d5959d99ae0348a6","slug":"farrukhabad-police-raided-in-nagla-sheesham-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-6860-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला शीशम में फर्रुखाबाद पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला शीशम में फर्रुखाबाद पुलिस ने दी दबिश
Wed, 01 Nov 2023 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
नगला शीशम में फर्रुखाबाद पुलिस ने दी दबिश
- दुष्कर्म के मामले में आरोपी की तलाश में आई थी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। जनपद फर्रुखाबाद पुलिस की एक टीम ने बुधवार को नगला शीशम में एक आरोपी की तलाश में दबिश दी। आरोपी हाथ नहीं लग सका। आरोपी एक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा है। पुलिस को उसके गांव में मौजूद होने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस से पकड़ने में सहयोग मांगा है।
जनपद फर्रुखाबाद थाने से आए उप निरीक्षक भभूति प्रसाद महिला आरक्षी कामिनी शर्मा के साथ थाने पहुंचे। बताया कि नगला शीशम निवासी सत्येंद्र ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसका मुकदमा फर्रुखाबाद में दर्ज है। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी नगला शीशम में छिपा हुआ है। बुधवार को आरोपी की तलाश में नगला शीशम स्थित घर पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। कोई भी आरोपी के बारे में नहीं बता सका। आरोपी के न मिलने के बाद टीम वापस भोगांव थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा।