फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Will Get Kisan Samman Nidhi This September

आगराः सितम्बर तक सभी किसानों को मिलेगी 'किसान सम्मान निधि'

Fri, 26 Jun 2020 12:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Jun 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers Will Get Kisan Samman Nidhi This September
कृषि - फोटो : पीटीआई
उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जनपद में 3.77 लाख किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। जिसमें से 2,86,000 किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंच चुकी है। अन्य किसानों के आधार की त्रुटि को ठीक कराया जा रहा है। सभी पात्र किसानों के खाते में सितंबर तक सम्मान निधि का पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक ने यह जानकारी सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में की गई बैठक में दी। सांसद ने जिले में बहुत से किसानों को सम्मान निधि न मिलने पर नाराजगी जताई और किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कृषि अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र किसान छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने उद्यान अधिकारी से कहा कि जो किसान किन्नू की खेती करते हैं, उन्हें हरसंभव तरीके से वैज्ञानिक सहायता और अन्य सरकारी सहायता व अनुदान के साथ प्रोत्साहन दिया जाए। पौधरोपण अभियान में वह स्वयं गांव-गांव जाकर पौधरोपण करेंगे, इस योजना को वरीयता दी जाए। प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक के अधिकारी से कहा कि किसानों को मिलने वाले किसी भी लोन में सहूलियत सुनिश्चित की जाए। बैठक में डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed