फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers wandering for DAP, locked on committees

Agra News: समितियों पर पड़े, ताले डीएपी के लिए भटक रहे किसान

Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers wandering for DAP, locked on committees
कासगंज। जिले की अधिकतर सहकारी समितियों पर डीएपी खाद खत्म हो गई है। किसान परेशान हैं। उन्हें गेहूं की बुवाई की चिंता सता रही है। अभी जिले में 30 हजार हेक्टेयर गेहूं की बुवाई होनी शेष है। इसके अलावा अन्य फसलों की भी बुवाई भी बाकी है।इस समय गेहूं, जौ की फसल की बुवाई का सीजन चल रहा है। सहकारिता विभाग से समितियों के लिए पिछले दिनों पांच हजार बोरी डीएपी (खाद) का उठान कराया गया। अधिकतर समितियों पर खाद खत्म हो चुकी है। किसी समिति पर खाद बची भी है तो वह इतनी नहीं है कि किसानों की जरूरत पूरी हो सके। खाद समाप्त होने से समितियों पर ताले लटक गए हैं। नतीजा खाद लेने पहुंचे किसान ताला लटका देख कर लौट जाते हैं। गेहूं की फसल दिसंबर के पहले पखवाड़े तक बोई जाएगी, लेकिन किसानों के सामने खाद का संकट आ गया है। उनकी चिंता बढ़ गई है। किसानों को अपनी फसल की बुवाई के पिछड़ने का डर लगने लगा है। विभाग की मानें तो अभी खाद की रैक को आने में चार दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed