फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers union leaders threatened SP on social media

Kasganj: पुलिस अधीक्षक को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, लिखा- कप्तान साहब कान खोलकर सुन लो...

Sat, 03 Sep 2022 08:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 08:50 AM IST
सार

 इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने, माहौल खराब करने एवं आई टी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Farmers union leaders threatened SP on social media
पुलिस अधीक्षक को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में किसान यूनियन स्वराज के दो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक को चुनौती देते हुए धमकी दी गई है। इसको लेकर पुलिस विभाग सर्तक है। जिले के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसपी की ईमानदार छवि को धूमिल करने एवं जिले का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


थाना पटियाली के एक किसान यूनियन के नेता एवं मंडल अध्यक्ष कुलदीप बघेल निवासी द्विरैया ने फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चुनौती दी। अभद्र भाषा में भ्रामक अफवाह फैला कर  माहौल खराब करने की कोशिश की गई। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने, माहौल खराब करने एवं आई टी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


 एक और अन्य कार्यकर्ता रमेश कुमार पुत्र इतवारी लाल निवासी नगरिया थाना सोरों द्वारा फेसबुक पर भ्रामक अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह कर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके संबंध में संज्ञान लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने कहा कि किसान यूनियन के दो कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर माहौल खराब करने की कोशिश करते हुए अभद्र भाषा में चुनौती और धमकी देते हुए पोस्ट डाली है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पटियाली और सोरों जी थाने में मामला दर्ज किया गया है। किसी को जिले की शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था खराब नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed