फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers said union budget is good

Budget 2018: किसान बोले, पहल अच्छी है ईमानदारी से लागू हो तो मिलेगा फायदा

Fri, 02 Feb 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Fri, 02 Feb 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
farmers said union budget is good
आलू किसान - फोटो : अमर उजाला
आलू की कीमत नहीं मिलने से कर्ज में डूबे किसानों को बजट से अपने दिन बहुरने की आस जगी है। आगरा के किसानों ने फसलों की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किये जाने की पहल का स्वागत किया है। 
विज्ञापन


आलू-प्याज की आपरेशन ग्रीन योजना और मेगा फूड पार्कों की स्थापना को भी किसानों ने सराहा है। सरकार ने आलू और प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए आपरेशन ग्रीन योजना की घोषणा की है। 
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यह ईमानदारी से लागू हुई तो अच्छे दिन आ सकते हैं। धोबई गांव के किसान भारत सिंह ने बताया कि लागत मूल्य का डेढ़ गुना ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य से आलू की फसल की ओर किसान आकर्षित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की उम्मीद जगाने वाला है। बेसंगपुरा के किसान राजवीर सिंह ने बताया कि 2022 तक किसानों की आमदनी दुगनी करने की घोषणा अच्छी है। बस इस पर ईमानदारी से अमल हो। 

धोबई के किसान अर्जुन सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश में 42 मेगा फूड पार्क का प्रस्ताव अच्छा है। लेकिन ये ग्रामीण इलाकों में स्थापित हो तो किसानों को लाभ मिल सकेगा। 

न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था अच्छी पहल है। चमरौआ के किसान अशोक ने भी बजट को किसानों के लिए अच्छा बताया है। कर्ज में डूबे किसानों के लिए बजट राहत भरा है। कर्ज माफी की घोषणा की जाती तो और अच्छा रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed