फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Rail Roko Protest News Police and RPF alert in Agra

किसान आंदोलन: आगरा मंडल में रेलवे स्टेशन से ट्रैक तक रही चौकसी, कंफर्म टिकट देखकर दिया प्रवेश

Thu, 18 Feb 2021 08:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers Rail Roko Protest News Police and RPF alert in Agra
आगरा: स्टेशन और ट्रैक पर तैनात पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के रेल रोकने के एलान के मद्देनजर गुरुवार को सुबह से ही आगरा मंडल के स्टेशनों से लेकर रेलवे ट्रैकों तक पर कड़ी चौकसी रही। यात्रियों को यात्रा का कन्फर्म टिकट दिखाने के बाद ही स्टेशन के भीतर प्रवेश दिया गया। मंडल में कोई ट्रेन नहीं रोकी गई।

विज्ञापन


किसानों की चेतावनी के बाद आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा मंडी, ईदगाह और यमुना ब्रिज से लेकर भांडई और देहात के स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की ड्यूटी रही। स्टेशन के गेट से लेकर रेलवे ट्रैकों पर भी आरपीएफ ने शाम पांच बजे तक लगातार गश्त की। इस दौरान कहीं से भी किसानों ने रेल रोकने की कोशिश नहीं की। 
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन के आउटर और बिल्लोचपुरा स्टेशन के आउटरों पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने ट्रैकों के आसपास घूमने वाले लोगों को भी दौड़ा दिया। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल में किसानों के चक्का जाम के ऐलान के बाद एहतियात बरती गई। इसके कारण मंडल में कहीं भी ट्रैक बाधित नहीं किया जा सका। इससे परिचालन सुचारु रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले में रही चौकसी

मैनपुरी जिले में किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे। मैनपुरी रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य स्टेशनों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। साथ ही तहसील अध्यक्ष भोगांव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

मथुरा जिले में भी जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की चौकसी के कारण कहीं भी किसानों द्वारा किसी ट्रेन को नहीं रोका जा सका। राया रेलवे स्टेशन पर कुछ किसान विरोध करने के लिए आए लेकिन उस वक्त वहां पर कोई ट्रेन नहीं थी। पुलिस ने समझाया। इसके बाद किसान चले गए।

एटा जिले में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। किसानों के आंदोलन को लेकर सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर सिविल पुलिस और रेलवे पुलिस बल तैनात रहा। किसानों के आंदोलन के चलते पुलिस ने रेलवे रोड स्थित क्रॉसिंग को बंद करवा दिया। 

कासगंज जिले में रेल रोको आंदोलन को लेकर कड़ी सतर्कता रही। प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन जा रहे किसानों को हजारा नहर पर रोक लिया गया। यहां से किसान ज्ञापन सौंपने के बाद वापस चले गए। रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस बल तैनात रहा। फिरोजाबाद जिले में भी पुलिस अलर्ट पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed