{"_id":"639b3aa79477781b54667730","slug":"farmers-queuing-since-morning-for-urea-returned-empty-handed-agra-news-agr556914079","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूरिया के लिए सुबह से कतार में लगे किसान, बेरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूरिया के लिए सुबह से कतार में लगे किसान, बेरंग लौटे
विज्ञापन
एटा। जिले में बृहस्पतिवार को किसानों की सुबह से सहकारी समिति पर यूरिया के लिए लंबी कतार लगी रही। शाम को कई किसान बिना यूरिया के ही खाली हाथ लौटते नजर आए। निजी दुकानों पर जमकर ओवररेटिंग की जा रही है। इसके चलते किसानों को सहकारी समिति की ही शरण लेनी पड़ रही है।
शहर के अलीगंज मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर सुबह पांच बजे से ही किसानों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। वहीं इसी मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर भी लाइन लगी हुई थी। किसानों को 270 रुपये की एक बोरी 240 रुपये के अतिरिक्त सामान के साथ दी जा रही थी। जबरन नैनो यूरिया थमाई जा रही थी। वहीं करतला स्थित एक सहकारी समिति पर किसानों के बीच झड़प हो गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक होने के बाद भी किसानों को बड़ी मुश्किल से यह मिल पा रही है। निजी दुकानों पर दुकानदारों की मनमानी के चलते किसानों को ओवररेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक बोरी 350 रुपये तक की दी जा रही है जबकि एक बोरी की कीमत 270 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
निजी दुकानदारों की मनमानी से सहकारी समिति पर सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन यूरिया नहीं मिल रही है। - विजेंद्र कुमार, पवांस
सहकारी समिति पर यूरिया के लिए सुबह पांच बजे आए थे। दोपहर 12 बजे के बाद जाकर यूरिया मिल सकी है। - श्रीराम, भागपुर
मंडी में यूरिया लेने के लिए आए थे, दो दिन से चक्कर काट रहे थे। आज जाकर बड़ी मुश्किल से यूरिया मिल सकी है। - पप्पू, सहसपुर
निजी दुकानों पर यूरिया की बोरी 350 रुपये तक की मिल रही है। इसकी वजह से मंडी में सहकारी समिति पर आए हैं। - बंटी, वाहनपुर
जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है। इसे किसानों में वितरण किया जा रहा है। किसान भविष्य के लिए यूरिया का स्टॉक न करें। वहीं निजी दुकानदार अगर ओवररेटिंग पर यूरिया बिक्री कर रहा है तो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं जिससे कार्रवाई की जा सके। - डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी