{"_id":"5f9321128ebc3e9bbd5f577b","slug":"farmers-protests-in-unique-style-over-land-acquisition-scam-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिस्टम की चौखट' पर घुटनों के बल और लुढ़कते हुए पहुंचे किसान, घोटालेबाजों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिस्टम की चौखट' पर घुटनों के बल और लुढ़कते हुए पहुंचे किसान, घोटालेबाजों पर कार्रवाई की मांग
Sat, 24 Oct 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लुढ़कते हुए मंडलायुक्त के कार्यालय पर पहुंचे किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शुक्रवार को जन-जन की आवाज किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके किसान घुटनों के बल चलते और लुढ़कते हुए मंडलायुक्त के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
किसान संगठन के सदस्य लाल बहादुर शास्त्री चौराहा से घुटने के बल और लुढ़कते हुए कमिश्नरी पहुंचे। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इनर रिंग घोटाला, लैंड पार्सल और लेदर पार्क जमीन अधिग्रहण में घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
किसानों ने एसीएम चतुर्थ विनोद कुमार को ज्ञापन देकर दस दिन का अल्टीमेटम दिया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर और सोमवीर यादव ने कहा कि मंडलायुक्त जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। दोषियों को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
दस दिन में कार्रवाई न होने पर किसान आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में किसान मुकेश पाठक, लाखन सिंह त्यागी, प्रदीप शर्मा, राकेश सोलंकी, देवप्रकाश, शिवप्रसाद शुक्ला, अवनीश यादव, ऋषि यादव, रविंद्र सिंह, विनोद शुक्ला, संदीप कुमार, प्रहलाद यादव, अनिल कुमार, उदयवीर सिंह शामिल रहे।